ब्रह्मचारी आश्रम मे खिचड़ी भोज में दिखी हिन्दू मुस्लिम एकता

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। ब्रह्मचारी आश्रम मे खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्मों के लोगो ने खिचड़ी भोज में शामिल होकर एकता की मिसाल देखने को मिली। खास बात ये है कि खिचड़ी भोज मे शहर के कई सम्मानित व्यक्तियों ने खिचड़ी भोज के आयोजक समीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि समीर सिंह ने खिचड़ी भोज करके हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है। खिचड़ी भोज के आयोजक समीर सिंह ने बताया कि खिचड़ी भोज कार्यक्रम करने से एक दूसरे में भाईचारा बनता है। इससे भगवान भी खुश होते है। समाजसेवी विनय सिंह ‘गुड्डू‘ का कहना है कि ऐसे माहौल मे जहाँ हिन्दू मुस्लिम में बढ़ती दूरियां को कम करने का इससे अच्छा मौका नहीं होगा खिचड़ी भोज कार्यक्रम करके बढ़ती दूरियां को कम किया जा सकता है। मोहम्मद लुकमान ने कहा कि धर्म से उठकर इंसानियत सबसे पहले है उन्होंने समीर सिंह को धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यों हम सभी को बढ़़ चढ़़कर हिस्सा लेना चाहिये। इस मौके पर स्टेशन मास्टर वी.के शुक्ला, पत्रकार आसिफ हुसैन, एन.एन. अवस्थी, मृतजय शर्मा, विनय सिंह, मुन्ना सिंह, बबुआ तिवारी, पी.के. सिंह, अशोक सिंह, सत्यवान वर्मा, नीरज सहित कई लोग खिचड़ी भोज में शामिल रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!