ना खाक होगा चमन अम्न का कभी यारों: अल्वी मदर हलीमा पब्लिक स्कूल में गैर तरही मुशायरे का हुआ आयोजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। नगर के मोहल्ला पीर बटावन में स्थित मदर हलीमा पब्लिक स्कूल में बज्म-ए-ग्यास के तत्वधान मे गैर तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अख्तर जमाल उस्मानी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद असगर उस्मानी और अतिथि के तौर पर जाबिर एडवोकेट व जमीर फैजी उपस्थित रहे। जाबिर एडवोकेट ने कहा-किरदार ही बनाता है इंसान को अजीम। अजमत किसे मिली है फकत खानदान से। जमीर फैजी ने पढ़ा-बुलंदियों का चलो सर कलम किया जाए। फिर आसमान को जेरे कदम किया जाए।। उस्मान मीनाई ने कहा मुझको जहां पहुंचना था मैं तो पहुंच गया। मेरे मुखालफीन जहां थे वहीं रहे।। डॉक्टर रेहान अलवी बाराबंकवी ने पढ़ा-ना खाक होगा चमन अम्न का कभी यारों। के चलते जुल्म के सूरज की उम्र ही क्या है।। वकार बाराबंकवी ने कहा-हम तो आए थे बुलाने तुझे मैंखाने में। तेरा चेहरा नजर आने लगा पैमाने में।। फैज आतिश ने कहा-काटेगा कब तलक तू अकेले में जिंदगी। अब लफ्ज ए तश्नगी से समुंदर निकाह कर।। नफीस अहमद पुरी ने पढ़ा-लाख तूफां के थपेड़ों से परेशां है मगर। यह कहां मुमकिन कि बंदा आशियाना छोड़ दे।। आदर्श बाराबंकवी ने कहा- झूठ के खंजर से सच को कत्ल करने वाले लोग। देखना इस दौर में वह सब नवाजे जाएंगे।। डॉक्टर फिदा हुसैन ने कहा-कोई नफरत से मिले जख्म दिखाता किसको। हर कोई शहर में हिंदू के मुसलमां निकला।। आरिफ शहाबपुरी पुरी ने कहा-वह संवरने लगे जब मुझे देखकर। हम तो फिर खुद बखुद आईना बन गए।। डॉक्टर फुरकान अहमद ने कहा-क्या जरूरत है मुझे मालो जर की दोस्तों। अक्स ए जाना मेरे दिल के आईना खाने में है।। तालिब आला पुरी ने पढ़ा-तू ही बता वादों पे तेरे फिर कैसे कर ले कोई यकीं। जब के हमेशा से ही रहा है धोखा देना काम तेरा।। शाद बड़ेलवी ने कहा-माना के अख्तियार तेरा दिल पे है मगर। आंखों से राज ए इश्क छुपाया न जाएगा।। इनके अलावा जाहिद बाराबंकवी और मुख्तार मंगरौलवी ने भी अपना कलाम प्रस्तुत किया। मुशायरे में मौलाना सलीमुल्लाह, कारी जमीउल्लाह, अब्दुल कलाम, मोहम्मद अहसन, रफीक अहमद, मोहम्मद शादान, खलीलुल्लाह, गुफरान अंसारी आदि उपस्थित थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

