सिटी इंटर कालेज में हुआ सम्मान समारोह

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। सिटी इंटर कालेज में संस्था के प्रबंधक सरदार आलोक सिंह की संरक्षकत्व व प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संस्था के सेवानिवृत्ति व पूर्व शिक्षक-शिक्षकाओ, कर्मचारियों का सम्मान किया गया। जिसमे सेवानिवृत्त प्रवक्ता राजाराम आर्य, राम औतार आजाद, प्रदीप कुमार यादव, डॉ राम सुरेश वर्मा, सहायक अध्यापक रविशंकर खरे, अजय कुमार कौल, शकुंतला कुमारी, लक्ष्मीशंकर यादव, प्रधान लिपिक सीताराम, कर्मचारी किशोरीलाल को प्रबंधक सरदार आलोक सिंह व प्रधानाचार्य वी.पी.सिंह ने माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि आप सभी गुरुजन देश के निर्माता है, आप सब का सहयोग सदैव मिलता रहेगा यही मुझे विश्वास है। प्रधानाचार्य सिंह ने कहा आप सभी हमारे प्रेरणा स्त्रोत है, इस संस्था को आगे बढाने में सदैव आप सबका सहयोग मिलता रहे यही आशा है। इस अवसर पर बृजेश कुमार सिंह, रामचंद्र, राजन सिंह, अनिल कुमार सिंह, संजय सिंह, धीरज मेहरोत्रा, राजेश शर्मा, कुं.ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, इरफान, अशफाक अहमद, रमेश, प्रशांत कुमार, सत्यवान चैरसिया रविकुमार सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहेद्य कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी ने एक साथ खडे होकर पूर्व एम.एल.सी.मा.ओमप्रकाश शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!