डिजिटल एम्पावरमेन्ट के तहत सैकड़ों महिलाओं का होगा कौशल क्षमता प्रशिक्षण प्रशिक्षण अभियान का हुआ शुभारंभ

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन संस्था द्वारा श्डिजिटल सार्थकश् नाम से महिलाओं के प्रतिभा विकास हेतु डिजिटल कौशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डी.ई.एफ ने प्रशिक्षकों को एक स्मार्टफोन और एक प्रिंटर वितरित करके एक हजार महिला उद्यमियों और पचास सामुदायिक विकास संगठनों के साथ डिजिटल स्किलिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डिजिटल सार्थक कार्यक्रम बाराबंकी जिले के ददरौली भवानीपुर, नसीमापुर, अमरा कटहरा, ढेकवामाफी, करोरा, मीरापुर, कोटवाधाम, मरौचा, बड़ागाँव, किंतूर आदि ग्रामपंचायतों जो कि ब्लॉक सिरौली गौसपुर, दरियाबाद, मसौली के अंतर्गत आते हैं। प्रत्येक गाँव में कार्यक्रम अभियान चलाया जाएगा। आज प्रशिक्षण पश्चात डिजिटल उपकरण वितरण कार्यक्रम में अर्चना वर्मा, बाल विकास अधिकारी, अनिल कनौजिया, मैनेजर-यूपीएसआरएलएम एवं मोहम्मद इमरान, मैनेजर-एनआरएलएम के साथ अन्य महिला अधिकारी भी प्रशिक्षण एवं उपकरण वितरण कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थिति हुये। कार्यक्रम का आयोजन डी.ई.एफ. के सैदनपुर स्थित हब सेंटर में किया गया। प्रतिभागियों को डिजिटल साक्षरता, स्मार्टफोन का उपयोग, डिजिटल मार्केटिंग, व्यवसाय के लिए सोशल मीडिया का उपयोग और ऐसे अन्य विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। महिला उद्यमियों के सशक्तीकरण के साथ, प्रशिक्षक ग्रामीण जन को डिजिटल सेवाएं प्रदान करेंगे और योजनाओं और सरकारी लाभों के बारे में जागरूकता और पहुंच बनाएंगे। कार्यक्रम को यू.एस.एड-डी.ए.आई-डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन की संयुक्त साझेदारी में कार्यान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में डी ई एफ की ओर से उत्कर्ष राजावत- प्रोजेक्ट ऑफीसर, लायकराम- नेटवर्क इंजीनियर, नूरी खातून और प्रगति सिंह उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!