अलाव जलाकर किसानो के समर्थन में किसान घेरा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)विधानसभा क्षेत्र रूदौली में सपा नेता के आवास पर अलाव जलाकर किसानो के समर्थन में किसान घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सपा नेता अलाउददीन खाँ के नेतृत्व में उनके आवास स्थित ग्राम चन्द्रामऊ में कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए अलाव जलाकर किसानो के समर्थन में किसान घेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मन्त्री/विधायक सैय्यद अब्बास अली ज़ैदी रुशदी मियाँ सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर इलाक़े के वरिष्ठ कांग्रेस नेता के सुपुत्र जितेंद्र कुमार तिवारी ऊमापुर,आशु सिंह व राधेश्यम सैंकड़ों लोगों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।पार्टी में शामिल होने वाले सभी को रूश्दी मियाँ व श्री खान ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर सपा नेता शाह मसूद हयात ग़ज़ाली,मुनव्वर अली,हाफिज सबाहुद्दीन,अली मियां,इक़बाल उस्मानी आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!