खड़ी ट्रक में ट्रक ने मारी टक्कर बालबाल बचे लोग

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी ट्रक में पीछे से एक अन्य ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे सभी लोग बालबाल बच गए।
जानकारी के मुताबिक रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ओवर बृज के निकट भेलसर चौराहा पर अयोध्या की ओर से लखनऊ की ओर जा रहा एक ट्रक पहले से खड़ा था जिसमें उसी के पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और ट्रक चालक कोहरे का फायदा उठाकर अपना ट्रक लेकर फरार हो गया।इस दुर्घटना में टक्कर मारने वाला ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।इस घटना की जानकारी लोगों ने भेलसर चौकी पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी संतोष कुमार उपाध्याय तत्काल अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग से क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन मंगवाकर राष्ट्रीय राजमार्ग से किनारे कराया।इस सम्बंध में चौकी प्रभारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार की सुबह अयोध्या/लखनऊ रोड पर भेलसर चौराहा के ओवर ब्रिज के थोड़ी दूरी पर एक ट्रक पहले से खड़ा था उसी ट्रक में उसी मार्ग पर जा रहे ट्रक संख्या आर जे 02 4834 ने पहले से खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर मारकर ट्रक का चालक अपना ट्रक लेकर फरार हो गया।चौकी प्रभारी ने बताया कि इस घटना में ट्रक के चालक व क्लीनर सुरक्षित हैं।चौकी प्रभारी ने बताया ट्रक चालक की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जा जाएगी।

Don`t copy text!