जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 139 शिकायतें दर्ज हुई.3 निस्तारित

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)शिकायतों का निस्तारण धरातल पर गुणवत्ता से होना चाहिए।निस्तारण के बारे में शिकायतकर्ता को सूचित भी करें।शिकायतकर्ता बार बार एक ही शिकायत लेकर नहीं आना चाहिए।यह बातें तहसील रूदौली क्षेत्र के रूदौली डिग्री कालेज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अपने अधीनस्थों को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भूमि संबंधित मामलों का निस्तारण पुलिस व राजस्व की टीम करे।शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीक़े से होना चाहिये।सम्पूर्ण समाधान दिवस में 139 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम ममरेज नगर की ग्राम प्रधान श्यामा व ग्रामीणों ने शिकायत की कि चक मार्ग की पटाई चल रही थी जिसे चक मार्ग की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वाली शिवम व उर्मिला ने रोकवा दिया है जिससे आवागमन बाधित है।विपक्षी दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति है।ग्राम दाऊद पुर निवासी शाह मुहम्मद ने पुस्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा,ग्राम अहिरन पुरवा मजरे बहरास निवासी अशोक कुमार सोनी ने सहन की जमीन पर दबंगो का कब्जा,श्यामा देवी ग्राम सडवा ने शिकायत दर्ज कराई कि खेत की जमीन पर कब्जा नही मिल पा रहा है।अजीज निवासी भेलसर ने अपनी भूमि पर अवैध रूप से मकान बनने की शिकायत की।टांडा सूफी निवासी विनोद कुमार मिश्रा ने गांव में सांडो के आतंक की शिकायत की।समरीन फ़ातिमा निवासी कटरा रूदौली ने राजस्व अभिलेखों की त्रुटि को दुरुस्त कराने व दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।माताफेर निवासी नौगवांडीह ने समतलीकारण व इंटरलॉकिंग के फ़र्ज़ी भुगतान की शिकायत की।भाकियू के प्रदेश सचिव ने धान क्रय केंद्रों पर किसानों के धान न क्रय कर व्यापारियों से धान क्रय कर लक्ष्य पूरा करने की शिकायत की।नामित सभासद अनिल मिश्रा,शिवराम यज्ञसैनी ने नगर पालिका परिषद की 2021 की वितरण की गई डायरी में सांसद लल्लू सिंह,क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव का नाम शामिल न किए जाने की शिकायत करते हुए भुगतान पर रोक लगाने की मांग की।जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को जांच के निर्देश दिए।भाजपा के पूर्व महामंत्री दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली के इमरजेंसी में मरीजों की शौचालय न होने और अस्पताल परिसर के सभी हैंडपंप खराब होने की शिकायत की।जिलाधिकारी ने सीएमओ को समस्या दूर कराने के निर्देश दिए।काशीपुर के सत्य प्रकाश दुबे प्रधानमंत्री आवास शहरी की 1 साल से दूसरी किस्त ना आने की शिकायत की।

 

फर्जी निस्तारण की शिकायत

हाजी इम्तियाज अली निवासी कस्बा रूदौली मोहल्ला मख्दूम द्वारा कस्बा रूदौली मोहल्ला मख्दूम जादा झबरी नीम में हजरत मुखलिश शाह बाबा की मजार के पास सार्वजनिक जगह पर नगर पालिका परिषद रुदौली द्वारा इंटरलाकिंग लगा दी गई है जबकि उक्त सार्वजनिक स्थान पर विपक्षीजन मोहल्ले के कुछ अराजकतत्वों के द्वारा नाजायज तरीके से कब्जा कर दुकान लगाना शुरू कर दिया है।जिसकी वजह से आमजनमानस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।जबकि शिकायतकर्ता द्वारा अतिक्रमण को हटवाये जाने के लिए समय समय पर पुलिस व नगर पालिका व सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाता रहा है लेकिन पुलिस व नगर पालिका के कारिंदों के द्वारा फर्जी तौर पर निस्तारण कर खानापूर्ति कर दी गयी है जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है।नगर पालिका रूदौली द्वारा अपनी आख्या में सार्वजनिक स्थान को बिना किसी अभिलेखों से पुष्टि किये ही मजार का चबूतरा दर्शा कर मामले में सार्वजनिक स्थान से अतिक्रमण हटवाने की इतिश्री कर ली।जबकि अजय सिंह निवासी मुरादाबाद ने फर्जी निस्तारण की शिकायत करते हुए कहा कि उसका विधुत कनेक्शन सन 2002 में कट चुका है इसके बावजूद बकाया दर्शाकर आर सी जारी कर दी गई।दो बार शिकायत की गई परंतु बिना निस्तारण के ही फ़र्ज़ी निस्तारण दर्शा दिया गया जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है।ससम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी डॉ0 धर्मेन्द्र यादव,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,कोतवाल कुलदीप तिवारी,थानाध्यक्ष मवई विश्वनाथ यादव,थानाध्यक्ष पटरंगा आरके राणा,खण्डविकास अधिकारी रूदौली अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!