भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)कार्यकर्ताओं के त्याग,तपस्या व मेहनत के बलबूते पूरे देश में भाजपा का डंका बज रहा है।भाजपा कार्यकर्ता अपने पथ से कभी भी विचलित नहीं हुए।हिंदुत्व की विचारधारा को मजबूत करने का काम रुदौली के कार्यकर्ताओं ने किया।कार्यकर्ताओ का सम्मान सर्वोपरि है।यह बातें क़स्बा रूदौली के मोहल्ला शेखाना में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि रुदौली की तरक्की व विकास के नए आयाम नजर आ रहे हैं।रुदौली पेयजल पुर्नगठन परियोजना से 50 किमी की नई पाइप लाइन बन रही है।रुदौली नगर पालिका का चयन आदर्श नगर पालिका के रुप में हुआ है।आयोजक नगर मंडल अध्यक्ष शेखर गुप्त ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है।उन्होंने सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आवाहन किया।इस मौके पर विधायक ने नगर मंडल कमेटी सहित नगर के सभी बूथ अध्यक्षों व सभासद गणों को अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव,सुरेश चंद्र यज्ञसैनी,राजेश गुप्त,संध्या देवी,अशोक यज्ञसैनी,अनिल मिश्रा,राम नरायन,रवि प्रकाश,शिवराम यज्ञसैनी,वेद गुप्त,राजेश लोधी,कुलदीप सोनकर,आशीष वैश्य,सुरेश धानुक,विश्वनाथ तिवारी,राजकिशोर सिंह,वेद रत्न मोहन,सचिन कसौंधन,शिव कुमार पाठक,श्याम जी सतीश,मनीष आर्य,राजकिशोर सिंह,दुर्गेश श्रीवास्तव,बुधराम लोधी,रामराज लोधी,राम कुमार सोनकर,जालपा यादव आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!