सम्पूर्ण समाधान दिवस में लायंस क्लब रूदौली द्वारा लगाया गया निशुल्क मास्क वितरण स्टाल

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)रुदौली डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर लायंस क्लब रूदौली द्वारा निशुल्क मास्क वितरण स्टाल लगाया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे सभी व्यक्तियों को स्टाल पर निःशुल्क मास्क वितरित कर सभी के हाथों को सेनेटाइज किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे ज़िलाधिकारी अनुज कुमार झा ने स्टाल का निरीक्षण किया और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लायंस क्लब द्वारा कोरोना से बचाव के लिए विगत 8 महीनों से किए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यो की प्रशंसा की।डीएम अनुज झा ने उत्साह वर्धन हेतु Rs.500/- की सहयोग राशि भी प्रदान की।मास्क स्टाल डॉ0 निहाल रज़ा की देख रेख में सम्पन्न हुआ।स्टाल आयोजन में डॉक्टर हरिशंकर शुक्ल,वीरेंद्र मिश्र,नीलम गौतम तथा ज्योति का सहयोग रहा।एसडीएम विपिन कुमार सिंह,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,सीओ डॉक्टर धर्मेन्द्र यादव तथा जनपद से आये सभी अधिकारियों ने स्टाल की प्रशंसा की।डीआईओएस आर बी एस चौहान तथा बीएसए संन्तोष देव पांडेय ने स्टाल पर अपने हाथों से लोगों को अपने हाथ से मास्क पहनाया।

Don`t copy text!