श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति द्वारा किया गया खिचड़ी भोज का अयोजन

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)रुदौली के मोहल्ला टेढ़ी बाजार में सामाजिक समरसता का पर्व खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।वार्ड के सभासद आशीष कैलाश वैश्य एडवोकेट ने खिचड़ी भोज में आये सभी अतिथियों का स्वागत किया। विधायक पुत्र सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चंद्र यादव का सभी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।रुदौली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद द्वेदी व रुदौली कोतवाल कुलदीप तिवारी,सभासद कुलदीप सोनकर,उमाशंकर कसौधन,शिव प्रकाश कसौधन,बुधराम राजपूत,नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता,महामंत्री मनीष आर्य,तरुण,विश्वनाथ तिवारी,नामित सभासद दुर्गेश श्रीवास्तव सहित समाज के संभ्रांत लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।आयोजन कर्ताओं में कजियाना वार्ड के सभासद आशीष कैलाश वैश्य,मनीष वैश्य,रामनरेश,डॉ0 विजय,मंगल कौशल,पप्पू,अरुण कौशल,मुकेश,टिंकू,किशन,रमन,चंदन कौशल,आशीर्वाद,नारायण सागर आदि शामिल रहे।

Don`t copy text!