विद्यालय का ताला तोड़कर चोरो ने सिलेंडर आदि किया पार
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनौली में चोरों द्वारा ताला तोड़कर सामान पार करने की लिखित शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापक अकील अहमद ने पटरंगा थाना में की है।
जानकारी के मुताबिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनौली के प्रधानाध्यापक अकील अहमद ने बताया कि वे 19 जनवरी को विद्यालय के कार्यालय सहित सभी कमरों का ताला ठीक से बन्द कर घर गए थे।20 जनवरी को सुबह विद्यालय में चोरी होने की घटना की सूचना मिली।सूचना मिलते ही विद्यालय आकर देखा तो विद्यालय के कार्यालय का ताला व ऊपर लगा सेंटर लॉक टूटा हुआ था और विद्यालय में बच्चों के लिए एमडीएम का खाना बनाने का सिलेंडर,थर्मस,मीना मंच के प्रयोग हेतु रखा साउंड व एम्पलीफायर आदि समान गायब था और कमरे में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र को भेंक दिया गया था इसके अलावा दोनों अलमारियों व दोनों बख्सों के अंदर रखा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था जिसमे कुछ कार्यालय के अभिलेख भी चोरी हो गए हैं।घटना की सूचना मैने तत्काल पीआरवी डायल 112 को दी।सूचना मिलते ही तत्काल डायल 112 ने पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया।घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राम खिलाड़ी ने भी विद्यालय पहुंचकर चोरी की घटना का निरीक्षण किया।चोरी की घटना की लिखित शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापक अकील अहमद ने पटरंगा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध देकर कार्यवाही की मांग की है।वहीं थानाध्यक्ष पटरंगा आरके राणा ने बताया कि इस सम्बंध अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

