पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वजीत सिंह ने फीता काटकर किया मैच का उद्घाटन

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)विकास खण्ड रूदौली क्षेत्र के ग्राम मानपुर में युवा प्रतिभा सम्मान के तत्वावधान में युवा एकता कप का तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को आयोजन किया गया।टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वजीत सिंह,विशिष्ट अतिथि असवा ग्राम प्रधान रत्नेश सिंह उर्फ मिंटू रहे जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए फीता काटकर युवा एकता कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह ने कहा कि खेल एक ऐसा साधन है जिसमे एकता की झलक देखने को मिलती है।खेल के मैदान में एक टीम को पराजय का सामना तो करना ही पड़ता है।उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट हमारे देश के युवाओं का खेल है।ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन होने से यहां के खिलाड़ीयों को अपना खेल दिखाने का अवसर मिलता है। यहां के खिलाड़ी जिला से लेकर देश स्तर पर भी अपना खेल दिखा सकते हैं।खिलाड़ी अपनी पहचान बनाने में सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है,बस उनमें छिपी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है।चूंकि खेल से ही शरीर एवम मष्तिष्क दोनो का विकास होता है खेल आपसी तालमेल भाईचारे की मिशाल पेश करता है।टूर्नामेंट का उदघाटन मैच हलीमनगर एवम कोपेपुर के मध्य खेला गया जिसमें कोपेपुर की टीम ने हलीमनगर को पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।इस अवसर जिला पंचायत सदस्य राम कैलाश वर्मा,मोहम्मद हमसीर,मोहम्मद अबूबकर खान,अब्दुल माजिद,नितिन सिंह,अभिषेक वर्मा व अमर कुमार सहित तमाम दर्शक व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Don`t copy text!