राजा हरिश्चन्द्र इक्ष्वाकु कुल के राजा थे: नीशू शास्त्री

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

मसौली बाराबंकी। कस्बा मसौली स्थित काली शक्तिपीठ मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय संगीतमयी भगवतकथा के अन्तिम दिन कथावाचिका नीशू शास्त्री ने सत्यवादी राजा हरिश्चंद की कथा सुनाकर भक्तो को भाव विभोर कर दिया। कथा सुनने के लिए आसपास के तमाम महिला एव पुरुष भक्तगण मौजूद रहे। कथावाचिका ने कहा कि राजा हरिश्चन्द्र इक्ष्वाकु कुल के राजा थे, जो रघुकुल नाम से भी जाने जाते है। वे अयोध्या के सूर्यवंशी राजा तथा भगवान श्रीराम के पूर्वज थे। उनकी पत्नी का नाम तारावती तथा पुत्र का नाम रोहिताश्व था। हरिश्चन्द्र सत्यवादी एवं धर्म पालक थे, वो स्वप्न में भी जो वचन देते थे उसे पूरा करते थे। यही कारण हैं कि उनका नाम हमेशा सत्यवादी के रूप में लिया जाता है। सत्य और धर्म के पालन के लिए उन्हें अनेक कष्टों का सामना करना पड़ा परंतु उंन्होने कभी भी सत्य का मार्ग नही छोड़ा। इस मौके पर गुड्डु यादव, अम्बरीष वर्मा, राजेन्द्र वर्मा एलआईसी, सुरेश यादव, आलम अंसारी, चन्दन यादव, राजू, राममूर्ति यादव, जगन्नाथ मास्टर, राजेन्द्र विश्वकर्मा, रामअचल विश्वकर्मा, हनुमान यादव, पिन्कू सैनी, अखिलेश यादव, शिवकुमार सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

Don`t copy text!