दिव्यांगजन को शादी के लिये मिलेगा 35000 हजार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत प्रत्येक दंपति को 35000 की सहायता प्रदान की जाएगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा बताया गया है कि ऐसे दिव्यांगजन दम्पत्ति (युवक 21 वर्ष एवं युवती 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष) जिनका विवाह 1 अप्रैल 2019 से लेकर वित्तीय वर्ष 2020-21 में हुआ है प्रोत्साहन पुरस्कार के पात्र होंगे। लाभ प्राप्त करने के लिए अभ्यार्थियों को विभागीय वेबसाइट पर फोटो, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, न्यूनतम 40 प्रतिशत तक दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा आयु प्रमाण पत्र सहित ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अधिकारी रजनीश किरन ने बताया कि दिव्यांग युवक को 15000, दिव्यांग युवती को 20,000 तथा दम्पति में युवक व युवती दोनों के दिव्यांग होने की स्थिति में 35000 की सहायता प्रदान की जाएगी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

