दो करोड़ 65 लाख की लागत से बनने वाला नाला का सांसद उपेन्द्र व चेयरमैन करेंगे शिलान्यास
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज के वासियों को अब जलभराव की समस्या से निजात मिलेगा! आगामी 23 जनवरी को नगर को मोहल्ला मोहारीपुरवा में दो करोड़ 65 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नाला का सांसद उपेन्द्र सिंह व चेयरमैन शशी श्रीवास्तव संयुक्त रूप से सभासदगण व नगर वासियों की उपस्थिति में शिलान्यास करेंगे। जानकारी देते हुए नपाप के पूर्व चेयरमैन ने बताया कि सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी डाॅ.आदर्श सिंह व एसडीएम अभय कुमार पाण्डेय के भरसक प्रयास से मुख्यमंत्री स्तर से इस नाला का प्रस्ताव पारित हुआ है। मोहारीपुरवा में बनने वाले इस नाला का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जायेगा। नाला निर्माण होने से नगर वासियों को बरसात मे जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। बरसात में नगर पालिका प्रशासन को जलभराव की स्थिति में शहर से पानी निकालने के लिए करीब 50 पम्पिंगसेट लगाने पड़ते हैं, जो नाला निर्माण होने के बाद नहीं लगाने पड़ेंगे। बरसात के मौसम में खगरिया व दशहराबाग समेत अनेक स्थानों पर पानी भर जाता है, जो कई कई दिनों तक रहता है, जिससे नगरवासी काफी परेशान होते हैं। पूर्व चेयरमैन श्री श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी डाॅ.आदर्श सिंह व एसडीएम अभय कुमार पाण्डेय द्वारा हमारे नगर पालिका परिषद के लोगों के हित के लिए जो पुनीत कार्य किया गया है, इसके लिए जितनी भी सराहना की जाए कम नहीं।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

