सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पर खुशहाल परिवार दिवस का हुआ आयोजन

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)खुशहाल परिवार दिवस पर सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र रुदौली में स्वस्थ्य और परिवार के साथ सुखी रहने की जानकारी आई महिलाओं को दी गई।संपन्न परिवार की कल्पना छोटे परिवार से शुरू होती है।
महिला चिकित्सक डॉ0 अंजू जायसवाल ने कहा कि बदलते समय मे परिवार नियोजन अपना कर सीमित परिवार को शिक्षित और स्वस्थ रक्खा जा सकता है।कहा कि प्रत्येक महीने की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया जाएगा।डॉ0 रंजीता गौतम ने महिला कल्याण की सरकारी योजना की जानकारी दी।अंतरा,पीटीटी,माला एन,छाया,कॉपर टी के उपयोग और लाभ की जानकारी दी।इस अवसर पर स्टाफ नर्स शीला कुमारी ब्रिजेश यादव,मुन्नी,नीलम मौजूद रही।

Don`t copy text!