भेलसर(अयोध्या)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या जिले के दो दिवसीय प्रवास पर अयोध्या आए प्रांत संगठन मंत्री श्री घनश्याम शाही की अध्यक्षता में नगर इकाई की बैठक कसौंधन धर्मशाला में संपन्न हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो छात्र हितों के लिए कार्य करता है।छात्रशक्ति ही है कि आज विद्यार्थी परिषद दुनिया का सब से बड़ा छात्र संगठन है जो ९ जुलाई सन् १९४९ से लगातार छात्र हित मे कार्य करते हुए लाखो विद्यार्थी के व्यक्तित्व का निर्माण किया है।निश्चित तौर पर एक दिन भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा।ऐसा विश्वास है।
नगर अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा ने सभी को कहा कि छात्र ही विश्व का आने वाला भविष्य है और व्यक्तित्व के निर्माण के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ना बहुत जरूरी है।इस अवसर पर तहसील संयोजक ऋषभ गुप्ता,विभाग संगठन मंत्री बृजेश,विभाग संयोजक शशांक,जिला संगठन मंत्री अंकुर गुप्ता,जिला संयोजक शिवम मिश्रा,अंकिता चौरसिया,दीपाली चौरसिया,तृप्ति अग्रवाल,मानसी,नगर उपाध्यक्ष जियालाल लोधी,वाचस्पति मिश्रा,रविकांत,शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Related Posts

