चीन में एक और मुसीबत, फैला नया स्वाइन फीवर, 1000 से ज्यादा सुअर संक्रमित

2020 में कोरोना वायरस और फिर कोरोना का नया स्ट्रेन का खतरा अभी टला भी नहीं है कि चीन में एक और नई बीमारी फैल रही है. इस बीमारी का नाम स्वाइन फीवर बताया जा रहा है. स्वाइन फीवर ने चीन में 1000 से ज्यादा सुअर संक्रमित हैं. बता दें कि चीन दुनिया में सुअर के मांस का सबसे बड़ा विक्रेता है. ऐसे में इस बीमारी के फैलने से बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है. 

स्वाइन फीवर अफ्रीकन स्वाइन फीवर का नया रूप है, जो चीन में देखने को मिल रहा है. इस फीवर ने चीन के सुअरों को संक्रमित किया है. चीन की चौथी सबसे बड़ी पोर्क विक्रेता कंपनी न्यू होप लिउही का कहना है कि उनके पास 1000 सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर के 2 नए स्ट्रेन मिले हैं. स्वाइन फीवर के कारण सुअर बेतरतीब तरीके से मोटे हो रहे हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की चीफ साइंस ऑफिसर यान झिचुन का कहना है कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर के स्ट्रेन से संक्रमित सुअर मर नहीं रहे हैं. ये उस तरह का फीवर नहीं है जो साल 2018 और 2019 चीन में फैला था. उनके मुताबिक, स्वाइन फीवर के कारण सुएर के जो बच्चे पैदा हो रहे हैं वो काफी कमजोर हैं.

Don`t copy text!