दहेज हत्या! पुलिस ने सास ससुर समेत पांच को भेजा जेल रामनगर पुलिस का गुडवर्क
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 9984798279
रामनगर बाराबंकी। दहेज की खातिर दहेज लोभियों ने विवाहिता की दर्दनाक हत्या कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद ससुर, सास, पति जेठ समेत ननद को गिरफ्तार कर लिया। कुल पांच लोग इस हत्या में शामिल बताये जा रहे है। बताते चले की रोज रोज के झगडे से परेशान होकर ससुरालजनों ने ये कदम उठाया था। पहले सर पर चार पाई की पाठी मार कर घायल किया।फिर जलाकर मार दिया। इस बात का खुलासा थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता में सीओ दिनेश कुमार दुबे ने किया।उन्होंने बताया कि कस्बा निवाशी निखिल कुमार मिश्रा की 26 वरसीय पत्नी ज्योतिमा से पति समेत घर वाले दहेज को लेकर लड़ाई झगड़ा करते थे।विवाहिता को रास्ते से हटाने के लिए परिवार के सभी लोगो ने चर्चा की जिसमे मृतका की ननद ने अपने बड़े भाई के साले को 2 लाख रुपये में हत्या करने के लिये राजी किया। घटना के दिन सभी जान बूझ कर गायब रहे और उसकी ननद के बड़े भाई का साला भोला नाथ निवासी गढ़ी बिठौली थाना असन्द्रा दिन करीब दस बजे घर आ धमका उसने चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। उसके बाद भोला ने घर मे पड़ी खटिया की पाटी उठाकर मार दिया।जब वह तड़पने लगी तो उसने उसे जला दिया इस जघन्य हत्या कांड में मृतका के पिता अंग्रेज ने 6 लोगो पर दहेज के लिए हत्या करने के मुकदमा कायम कराया था।जिसमे तत्परता दिखाते हुए मृतका के पति निखिल कुमार जेठ अनुज कुमार सास चंद्रावती ननद अंजू पांडेय उर्फ गुड़िया निवाशी कादिराबाद 2 थाना रामनगर व भोला पाठक को गिरिफ्तार किया सभी को जेल भेज दिया गया है। भोला के माथे पर जले के निशान भी माजूद थे।और बाल झुलस गए थे इसीलिए उसने जले बाल भी कटवाए थे। इस घटना के खुलासे में कस्बे में तैनात सिपाही विनय वर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण रही। जिसकी सीओ ने पीठ थपथपाई। फिलहाल पुलिस ने सभी दहेज लोभियों के खिलाफ गम्भीर मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 9984798279

