भाकियू ने नेताजी सुभाषचन्द्र की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण जयंती पर किसानों ने किया याद
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। कई दिनों से घर मे नजरबन्द किसान नेताओ ने पुलिस की निगरानी में माँ भारती के के महान सपूत सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। छाया चैराहा स्थित प्रतिमा पर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मालार्पण कर महात्मा टिकैत की प्रतिमा पर गगन भेदी नारो के साथ माल्यापर्ण किया। मालूम हो कि 23 जनवरी को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चैहान व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह की अगुवाई में लखनऊ के गोसाईगंज में एक बड़ी किसान पँचायत का आयोजन था इसमे राजभवन के घेराव का भी ऐलान किया गया था। सभी किसानों और कार्यकर्ताओं को ट्रैक्टर ट्राली से पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।सरकार के निर्देश पर पहले से अलर्ट जिला प्रशाशन ने 3 दिन पूर्व से ही से भाकियू नेता प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल जिला संरक्षक उत्तम वर्मा, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा रिन्कू, तहसील अध्यक्ष राम सेवक रावत आदि को घरों में नजरबंद कर रखा था। शनिवार को इससे आक्रोशित किसान नेताओ ने जिला प्रशासन से नेताजी सुभाष चन्द बोस की जयंती मनाने की जिद की जिसपर अफसरों के निर्देश पर सभी नजर बन्द किसान नेताओ को छाया चैराहा स्थित नेताजी की प्रतिमा पर पुलिस की निगरानी में लाया गया।सीओ सिटी सीमा यादव व कोतवाल पंकज सिंह तथा तमाम पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सभी किसानों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें माँ भारती का सच्चा सपूत बताते हुए नमन किया।इसके ठीक पश्चात किसान नेता पुलिस की निगरानी में बाइक पर सवार होकर गगन भेदी नारे लगाते हुए फतहाबाद स्थित महात्मा टिकैत जी की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया और एक स्वर में सरकार पर किसानों की आवाज को दबाने का आरोप लगाते हुए काले कृषि कानूनो को वापस लेने की मांग की और ये भी कहा कि किसान तब तक खामोश नहीं बैठेगा जबतक सरकार इन कानूनों को वापस नही लेती।इस अवसर पर संजय रस्तोगी,सुखराम,सोनू वर्मा, आशीष,अंकुर,सलमान,अनंतराम,निर्मल आदि उपस्थित रहे।
एवीबीपी ने नेताजी को किया याद
बाराबंकी। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मानते हुए राजकीय बालिका इण्टर कालेज में हैण्ड मेड पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसके उपरान्त पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आकाश पटेल रुद्र, प्रधानाचार्य पूनम सिंह, प्रांत सह मंत्री भावना वर्मा, विभाग संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव, जिला संयोजक निशान द्विवेदी, नगर मंत्री अवंतिका रावत ने विद्या की देवी माँ सरस्वती युवाओ के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद व नेता जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए कालेज की प्रिंसिपल पूनम सिंह ने छात्राओ को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के संघर्ष हुआ इतिहास को बताते हुए कहा की नेता जी ने भारत को आजादी दिलाने में किस प्रकार नारी भी शशक्त नेतृत्व कर सकती है ऐसा विजन आजद हिन्द फौज में लक्ष्मी बाई टोली बनाकर दिया। जिला संयोजक निशान्त द्विवेदी ने नेता जी ने राष्ट्र के लिए किस प्रकार से अपने सम्पूर्ण जीवन को समर्पित कर दिया और सिविल सेवा जैसी नौकरी का त्याग करते हुए वह संपूर्ण भारत वर्ष के लिए नेता जी बन गए जैसे वक्तव्य के माध्यम से समारोह में अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री अमन मिश्र,शशिकान्त वर्मा,आदर्श सिंह, विशाल सिंह, कामिल आदि कार्यकताओं के साथ विद्यालय की अध्यापिकाएं उपस्थित रही।

