किसान आंदोलन को लेकर जनपद भर में पुलिस तैनात
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक खाली पड़े मैदान में किसानों ने राज्यपाल को ज्ञापन देने को लेकर भीड़ एकत्रित कर प्रदर्शन किया इसी को लेकर आसपास के जनपद में भी इसका असर देखने को मिला आपको बता दें कि जनपद बाराबंकी में भी पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद रही और आने जाने वाले लोगों को रोक कर चेकिंग किया तो वही ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे लोगों से भी विस्तृत जानकारी ली। थाना प्रभारी रितेश पांडे ने भान मऊ चैराहे पर चेकिंग लगाकर आने जाने लोगों की चेकिंग की तो वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि लखनऊ में किसान आंदोलन चल रहा है इसी को लेकर उच्च अधिकारियों के द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद बाराबंकी के किसान लखनऊ किसान आंदोलन में न शामिल होने पाए इसके लिए चैकिंग की जा रही है फिलहाल हम लोग पूरी तरीके से मुस्तैद हैं और जनपद बाराबंकी के किसानों को नहीं जाने दिया जा रहा है हमारे थाना क्षेत्र के किसानों के घर पर पुलिस भी तैनात कर दी गई है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

