राम जुहार बीर भाग्या वसुमधरा है हरदम धरत बीर अवतार।।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

मसौली बाराबंकी। श्रीमद भागवत कथा के समापन अवसर पर वीर रस महाकाब्य आल्हा गायन का आयोजन माँ काली शक्तिपीठ मंदिर के प्रांगण में किया गया। जिसमें आल्हा गायक उन्नाव निवासी शत्रुघ्न सिंह यादव एव शालिनी यादव एंड ग्रुप मण्डली ने आल्हा गाया। स्वर तरंग कार्यक्रम में उन्नाव के कलाकार शत्रुघ्न सिंह यादव ने आल्हा की आराध्य देवी मां शारदा देवी की अराधना की। उसके बाद लाखन का गौना का प्रसंग सुनाते हुए श्रोताओं में जोश भर दिया। मात्र भूमि की चरण वन्दना सब श्रोतगण को राम जुहार बीर भाग्या वसुमधरा है हरदम धरत बीर अवतार।। बड़े बड़े बीर सपूत वैदाभ्य महही भारत के दरम्यान। जिन मातृभूमि की ही रक्षा हित बलबेदी पर राजा परान ।। उन्होंने बिठूर के युद्ध का ऐतिहासिक वर्णन किया। उन्होंने अपने पृथ्वीराज और ऊदल के बीच हुए संवादों को अवधी में प्रभावी अंदाज में पेश किया। साथ ही पृथ्वीराज की सेना और उसके वर्चस्व को सुन श्रोता इस महान योद्धा के व्यक्तित्व से परिचित हुए। उन्होंने रौद्र, वीभत्स व वीर रस से युक्त संवादों से लोगों में जोश भर दिया। दोनों के बीच संवादों के साथ होती तलवारबाजी युद्ध की विभीषिका का वर्णन कर रही थी। ढोलक-मजीरा की थाप के साथ संवाद बेहद प्रभावी लग रहा था। सहयोगी कलाकारों में ब्रजपाल सिंह, गुड्डु रंगीला बाँसुरी, वासुदेव ढोलक, राम प्रसाद मंजीरा के साथ शानदार प्रस्तुति दी। आल्हा सुन श्रोता झूमने को मजबूर हो गये। इस मौके पर राहुल ठाकुर, रामचन्द्र यादव, अम्बरीष वर्मा, गुड्डु यादव, कमला शाह, राजेन्द्र एलआईसी, हनुमान यादव, अमर सिंह गौतम, राम आधार, दिलीप कुमार, अनिल मौर्य, राजू यादव, राम सरन यादव, नन्हा यादव सहित तमाम श्रोतागण मौजूद रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

 

 

Don`t copy text!