गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : सीमा यादव मुस्लिम जोगी उत्थान समिति कम्बल वितरण कार्यक्रम
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी शहर में कड़कड़ाती ठण्ड में गरीबों को कम्बल बाट कर उनको ठण्ड से बचाने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी सीमा यादव ने आज मोहल्ला पीरबटावन में मुस्लिम जोगी उत्थान समिति द्वारा आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में पहुंचकर समिति के अध्यक्ष दिलशाद वारसी व ताज बाबा सभासद की प्रशंसा की और कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुस्लिम जोगी उत्थान समिति के तत्वाधान में शहर के मोहल्ला पीरबटावन में गरीबों को ठण्ड से बचाने के लिए आज कम्बल वितरण के कार्यक्रम में पहुंची सी0ओ0 श्रीमती सीमा यादव के अपने हाथो से गरीबों के कम्बल वितरण किया। कार्यक्रम में स्थानीय सभासद ताज बाबा राईन ने समिति के अध्यक्ष दिलशाद वारसी की सराहना की और भविष्य में इस तरह के लिए कार्यक्रम करवाने के लिए प्रोत्साहित किया।
समिति के अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही समाज हित में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष मो0 जुबेर महामंत्री, मो0 हसीब, कोषाध्यक्ष मो0 खुर्शीद, हशरत आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

