दबंगो ने पेट्रोल पम्पकर्मियों को किया लहूलुहान
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। जबरन पेट्रोल भराने को लेकर दबंगों द्वारा की गई मारपीट में दो पेट्रोल पंप कर्मी घायल हो गए। इलाज के लिए स्थानी सीएससी में उन्हें भर्ती कराया गया है पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली बदोसराय से एक किलोमीटर दूर बदोसराय टिकैतनगर मार्ग पर स्थित नोमानी पेट्रोल पंप पर शनिवार की रात करीब 9 बजे दो अपाची सवार पेट्रोल भराने पहुंचे जबरन पेट्रोल भराने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दोनों युवक वहां से चले गए और बाद में करीब छह सात लोग मारुति कार पर सवार होकर आए और पेट्रोल पंप कर्मियों पर हमला बोल दिया इस वक्त पेट्रोल पंप पर मात्र 3 लोग मौजूद थे दबंगों ने हाकी डंडों से पिटाई कर पेट्रोल पंप कर्मी हंसराज एवं मुन्ना को घायल कर दिया मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया और उनका उपचार कराया मौके पर पहुंचे पेट्रोल पंप के मालिक इंतिखाब आलम ने कोतवाली में तहरीर दिया है। कोतवाली पुलिस ने मात्र तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट धमकी और गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

