नकली पुलिस को किया गिरफ्तार नकली पुलिस बनकर किया था अवैध वसूली
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। कोरोना काल मे जहाँ पूरी दुनिया में त्राहि-त्राहि मंची हुई थी तो वही जनपद मे कोरोना लाक डाउन के दौरान नकली पुलिस बनकर फर्जी चालान करके लाखो रुपये का गोलमाल किया। आखिरकार दरियाबाद पुलिस ने नकली पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने का काम किया है आपको बता दें कि कोरोना काल में। कोरोना के चलते हुए चालान के नाम पर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर आमजनता से धोखाधड़ी करने वाले श्यामबाबू पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम अरसण्डा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी व आकाश वर्मा पुत्र श्याम कुमार वर्मा निवासी मियाँगंज थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को मियाँगंज से गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लैपटाप मोबाइल अंगूठा लगाने की मशीन, एटीएम स्वाइप मशीन, पुलिस परिचय पत्र, मोटरसाइकिल सुपर स्पेलेण्डर 6850 रुपये नकद बरामद किया है पुलिस के मुताबिक बताया जाता है कि आरोपियों के द्वारा कोरोना काल में लॉकडाउन के नियमों का उल्लघंन करने की बात को लेकर हुए चालान को समाप्त करने के नाम पर अपने आप को पुलिसकर्मी बताते हुए मशीन पर अंगूठा लगवाकर, जनसेवा केन्द्र संचालित करने वालों की आई-डी का इस्तेमाल कर व उनकी मिली भगत से धोखाधड़ी करके लोगों के खातों से पैसे निकाल लिया जाता था गौरतलब है कि आरोपियों ने मुख्तार अहमद निवासी ग्राम मियाँगंज थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी से ठगी करके उनके खाते से 30 हजार रुपये, तथा अखिलेश निवासी ग्राम कुशफर थाना दरियाबाद बाराबंकी के खाते से 5300 रुपये व गयासुद्दीन निवासी ग्राम मियांगज थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी के खाते से 7500 रुपये कोविड चालान के नाम पर अपने खाते से निकालकर घटना को अंजाम दिया था जिस पर पीड़ितों ने इसकी शिकायत पास के थाने में कर कार्यवाही की मांग की थी जिस पर दरियाबाद थाना पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर खुलासा करते हुए जेल भेजने का काम किया है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

