मिथिलेश तिवारी बनी सपा की जिला उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री गोप ने सौंपा मनोनयन पत्र

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। समाज के प्रति समर्पण का भाव एवं गरीब तबके के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध मिथिलेश तिवारी जनपद में खासा पहचान रखती हैं। सुप्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल श्री कोटवाधाम की ग्राम प्रधान मिथिलेश तिवारी अपने कार्यकाल में विकास के पूर्व सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कोटवाधाम का नेतृत्व कर रही मिथिलेश तिवारी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी विशेष योजनाओं से ग्राम वासियों को लाभान्वित करने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। मिथिलेश तिवारी का कार्यालय अविस्मरणीय एवं धरातल पर दृष्टिगोचर है। गाँव के गरीबों को आवास, भूमि का पट्टा, शौचालय, नाली निर्माण व सड़क, खड़ंजा मार्ग तथा स्कूल, विद्यालयो का पुनर्निर्माण कार्य एवं रंगरोगन समेत ग्रामीणो के लिए तमाम जमीनी स्तर पर किये गये कार्य काफी सराहनीय हैं। महिलाओं को प्रेरित करने वाली मिथिलेश तिवारी नारी शक्ति के रूप में भी काफी प्रसिद्ध हैं। खाशकर महिलाओं की प्रेरणास्रोत व विकास कार्यों को लेकर समाजसेविका एवं सपा की मिथिलेश तिवारी को हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा, हैदरगढ़ के विधायक बैजनाथ रावत व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न मंचों पर पुरस्कृत व सम्मानित किया जा चुका है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति उपरांत जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद द्वारा सपा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह श्गोपश् एवं जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद द्वारा संयुक्त रूप से मिथिलेश तिवारी को मनोनयन पत्र सौंपा गया। सामाजिक एवं विकास कार्यों को लेकर सपा जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी जिले भर में काफी लोकप्रिय हैं।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!