धोखा देने वाले खुद धोखा खाएगें: राकेश वर्मा निर्मित रोड का पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता का मोह भंग हो गया है क्योकि उसने वादाखिलाफी के रिकार्ड पर रिकार्ड बना दिए गए है, समाज के हर वर्ग से धोखा किया गया है देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था और कानून व्यवस्था बर्बाद है। उक्त विचार रविवार को विकास खण्ड मसौली के अन्तर्गत ग्राम रजईपुर में विधायक गौरव कुमार रावत की पूर्वांचल विकास निधि से निर्मित रोड के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किये ने व्यक्त किये। श्री वर्मा ने आगे कहा कि समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताकर दिन बिताने वाली सरकारो में अब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच परस्पर प्रशंसा की जुगलबंदी ही करना बचा है क्योकि बताने के लिए उनकी कोई ठोस योजना है ही नहीं जनता ने भी तय कर लिया है कि वह आगे धोखा नहीं खाएगी, धोखा देने वाले खुद धोखा खाएगें। विधायक गौरव रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार का अन्त होने तय है क्योंकि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है उत्तर प्रदेश की जनता इस जुल्मि सरकार से उब चुकी है और आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की नेतृत्व वाली सरकार बनायेगी। कार्याक्रम की अध्यक्षता मसौली प्रमुख यासिर अशफात किदवाई ने की। इस मौके पर रिजवान संजय, ओम चन्द्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष पिंकू सैनी, अखिलेश यादव अतुल कवि, रिजवान अंसारी, प्रधान जकरिया, चन्द्र प्रकाश राजवंती, बृजेश वर्मा, सुरेश वर्मा, सच्चदानन्द मिश्रा, सेठ मदलुब अंसारी समेत आदि लोग उपस्थित थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

