जयंती पर कर्पूरी ठाकुर को किया याद

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सपा कार्यालय पर आयोजित जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने समाज को जोड़ने और उनकी तरक्की और खुशहाली के लिए बहुत से कार्य करें उन्होंने अपने जीवन में हमेशा समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया। कपूरी ठाकुर ने राम मनोहर लोहिया की विचारधारा को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य करते रहें, ऐसे जननायक जो सभी के दिलों में राज करते हैं उनकी जयंती पर हम उनको को सादर नमन करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद सबाह, प्रीतम सिंह वर्मा, वीरेंद्र प्रधान, जगजीवन कश्यप, मोहम्मद दानिश सलीम, दीपक गुप्ता, रानी कश्यप आदि प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!