उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन के संस्थापक पहुंचे जनपद
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। संविदा उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन के संस्थापक के.के. सिंह जिला इकाई के विनोद कुमार गिरी समेत अन्य उच्च पदाधिकारियों ने हैदरगढ़ के कोठी पावर हाउस पर पहुंचकर संविदा कर्मियों से मुलाकात करने के साथ-साथ समस्याएं सुनने का काम किया इसी दौरान के के सिंह बिजली विभाग के संविदा कर्मियों से मिलकर कहा कि अगर किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो तुरंत हमें अवगत कराएं जिस पर गंभीरता से ध्यान देते हुए समस्या का निस्तारण करने का काम किया जाएगा उन्होंने कहा कि अगर हमारे संविदा कर्मियों किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह समस्या मेरे लिए भी है क्योंकि हमारी तरह हमारे संविदा कर्मी ही है, उन्होंने कहा कि हमारे लिए हमारे संगठन के पदाधिकारी रीढ़ की हड्डी हैं जिनके बिना मैं बिल्कुल अधूरा हूं इस कार्यक्रम में संविदा धीरेन्द्र सिंह दिनेश सिंह राकेश सिंह जाकिर हुसैन नंद कुमार सन्तराम राज कुमार वर्मा वीरेंद्र पांडे समेत अन्य संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

