मकानों का निर्माण कार्य तय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा: उपेन्द्र भाजपा सांसद ने लाभार्थियों को दिया स्वीकृति पत्र

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत आवास के लाभाथियों को स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन मसौली विकास खण्ड के परिसर में किया गया। आयोजन के दौरान मसौली विकास खण्ड में 745 लाभार्थियों के स्वीकृति पत्र एवं हरख विकास खण्ड के सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार में आयोजित समारोह में 599 आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा सिद्धौर विकास खण्ड के परिसर में आयोजित समारोह में 1453 आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्रों को सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने वितरित किया। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले मकानों की राशि हितग्राहियों के खाते में सीधी डाली जा रही है, बिचैलियों का काम खत्म कर दिया गया है और मकानों का निर्माण कार्य तय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा। हमारे प्रधानमन्त्री ने कहा है कि मकान ऐसा होना चाहिए, कि मकान भी हो उसमे किचन भी हो, शौचालय भी हो और उजाले के लिए लाइट भी हो तब जाकर एक मकान पूरा होता है। आपको मकान बनाने का पैसा दिया जा रहा है तथा साथ में शौचालय भी दिया जायेगा, फ्री गैस कनेक्शन व फ्री बिजली कनेक्शन भी दिया जायेगा जिन लोगों को मिल गया है उन्हें छोडकर। तथा 2024 तक पीने के पानी के लिए आपके घरों में टोटी के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुँचाया जायेगा जो हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार का लक्ष्य है। आवास उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रधानमंत्री के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की गयी है। अब जाकर योजनाएं मूर्त रूप में धरातल पर आने लगी है। जरूरतमंदों को इसका सीधा फायदा मिल रहा है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम, परियोजना निदेशक भोलानाथ कनौजिया, खण्ड विकास अधिकारी मसौली, खण्ड विकास अधिकारी हरख विनोद कुमार यादव, खण्ड विकास अधिकारी सिद्धौर, प्रेम रावत, शिवकुमार शर्मा व सैकड़ो की संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहें।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!