मदरसा दारूल उलूम आराफिया मे हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जैदपुर, बाराबंकी। कस्बा के मदरसा दारूल उलूम आराफिया मे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे नव निर्वाचित शिक्षक एमएलसी लखनऊ उमेश द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिक्षक नेत्री नीता अवस्थी व जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा डाक्टर अमित वर्मा मौजूद थे।शिक्षको को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उमेश द्विवेदी ने कहाकि मैं सभी धर्म वर्ग का भेदभाव न करते हुए मैं शिक्षको की समस्याओ के निस्तारण के लिए वचनबद्ध हूं।चाहे उसने वोट दिया हो या न दिया हो।उन्होने शिक्षा पर जोर देते हुए कहाकि अपने बच्चो को शिक्षा अवश्य दिलाये चाहे उसके लिए आपको एक वक्त भूखा क्यू ही न रहना पड़े।बच्चो से बाल श्रम न कराये क्योकि यही देश के कर्णधार है। इस अवसर पर बोलते हुए शिक्षक नेत्री नीता अवस्थी ने कहाकि सभी शिक्षक हमारे एक परिवार की तरह है जिनके सुख दुःख मे मै हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलती रही हूँ और आखिरी दम तक चलती रहूंगी। समारोह को सम्बोधित करते हुए टीचर्स एसोसिएशन मदारिस अरबिया उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव हाजी मो इसराईल कुरैशी ने कहाकि मदारिसे अरबिया के शिक्षको की ज्वलंत समस्याएं मानव सम्पदा पोर्टल पर फीडिंग को लेकर है। जिनमे पोर्टल पर बहुत से वेतनमान उपलब्ध न होने के कारण शिक्षक परेशान है। इस समस्या के निराकरण के लिए रजिस्ट्रार उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। उम्मीद है बहुत जल्द समस्या का समाधान हो जायेगा।इस अवसर पर मास्टर मोहम्मद जाकिर ने स्वयं सेवानिवृत्त लेने पर भावपूर्ण विदाई दी गयी। मुख्य अतिथि को टीचर एसोसिएशन की तरफ से एक ज्ञापन भी दिया गया। तदोपरांत वृक्षारोपण भी किया गया। इस पूर्व मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियो को माला पहना व शाल भेटकर स्वागत किया गया। समारोह का संचालन मास्टर मोहम्मद आसिफ ने किया। इस मौके पर मास्टर मोहम्मद हसीब सिद्दीकी, खालिद अंसारी, मो.शबीब, मो.हफीज, मो.रमजान, साबिर अली, मो.नसीम, मो.कलाम, सैय्यद अहसन रजा व मो.असलम प्रधानाचार्य आदि जिले के अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

 

Don`t copy text!