बस के नीचे दबकर महिला की मौत, मासूम घायल
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
जैदपुर, बाराबंकी। सिद्धौर से बाराबंकी जाने वाली सरकारी बस ने एक महिला को कुचला जिससे महिला की मौके पर मौत हो गयी जबकि उसके साथ बस मे सवार एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय थाना जैदपुर चैराहे पर शुक्रवार लगभग एक बजे सिधौर की तरह से आ रही रोडवेज बस यूपी 32एमएन 9840 पर सवार सिथौर के हाजीपुर निवासी फुलवासा पत्नी मन्नालाल आयु(55) लगभग चार वर्ष के पोते के साथ जैदपुर आकर उसी बस उतरी ही थी। ड्राइवर ने बिना देखे बस को बढ़ा दिया और महिला सहित बालक बस के पिछले पहिया से कुचल गया। मौके पर भारी भीड़ जमा होगयी और वाहन चालक को मारने पर उतारू हो गयी। मौके से चालक फरार हो गया। थाना प्रभारी संदीप राय व कस्बा इन चार्ज हरि शंकर साहू सिपाही इमरान सहित पूरे थाने की पुलिस मौके पर पहुच कर रोडवेज बस को कब्जे मे लेकर महिला व बालक को उपचार हेतु भेजा। डाक्टरों ने महिला को मृत्य धोषित कर दिया। और बालक को बाराबंकी जिला अस्पताल भेज दिया। कस्बा इन चार्ज हरि शंकर साहू ने शव को पीएम हेतु भेज दिया है। इस संबन्ध मे कस्बा इन चार्ज हरि शंकर साहू ने बताया कि शव को पी एम हेतु भेज दिया गया। बालक का उपचार हो रहा है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

