दिग्गज खिलाड़ी रवि सिंह जैसे लोग मरा नहीं करते: राजनाथ

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। दिग्गज खिलाड़ी एवं समाजसेवी रवि प्रताप सिंह के निधन पर गांधी भवन में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके कृतित्व को याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने कहा कि स्व. रवि प्रताप सिंह जैसे लोग मरा नहीं करते बल्कि उनके कृतित्व और व्यक्तित्व हमेशा लोगों के मन में काफी गहराई से घर कर जाते हैं। उनका आकर्षक व्यक्तित्व बरबस ही लोगों को अपनी ओर खींच लेता था। जो व्यक्ति उनसे एक बार मिला, वह सदा के लिए उनका हो गया। बाराबंकी कांट्रेक्टर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि एक समर्पित समाजसेवी के चले जाने से समाज स्तब्ध है। उन्होंने समाज को समर्पित भाव से आखिरी सांस तक अपनी सेवायें दी। समाजसेवी विनय कुमार सिंह ने कहा कि स्व. रवि प्रताप सिंह सृदढ़ सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। जिनकी सामंजस्य, पूर्ण सोच व कार्यों ने समाज को एक नई दिशा प्रदान की। स्व. रवि प्रताप सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके बताए आदर्शों व उनके अधूरे कार्यों को हम पूरा करें। समाजसेवी भरत लाल सिंह ने कहा कि स्व रवि प्रताप सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार व्यक्ति थे, जिनकी निष्ठा और सेवा का मिसाल समाज के सामने है। उन्होंने जीवन के अंतिम क्षण तक कर्मयोगी की तरह अपने कर्तव्यों का निर्वहन और पालन करने में कोई कोताही नहीं की। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता समीर सिंह ने की। सभा में पं शिव कैलाश मिश्रा, मेराजउद्दीन किदवई, विजय प्रकाश मिश्रा, अनुपम सिंह राठौर, साकेत मार्या, मृत्युंजय शर्मा, वीरेन्द्र प्रधान, पाटेश्वरी प्रसाद, सत्यवान वर्मा, जमील उर रहमान, अशोक जायसवाल, प्रदीप सिंह, इफ्तिखार हुसैन, उदय प्रताप सिंह, रिजवान रज़ा, विजय कुमार सिंह, नीरज दूबे, आसिफ हुसैन, संजय सिंह, वीरेन्द्र सिंह शमशेरा, अभिषेक तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!