तारागंज गांव में अजगर सांप निकलने से मचा हड़कम्प

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

हैदरगढ़ बाराबंकी। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत तारागंज गांव में आज सुबह अजगर निकलने पर लोगों में हड़कंप मच गया । सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा के घर के बाहर लगे लकड़ी के ढेरों के बीच उस समय अजगर के मौजूद होने की जानकारी मिली जब उनका पुत्र जलाने के लिए लकड़ी निकालने गया था सुबह 9ः 30 बजे अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी गई जिसके बाद यहां पहुंचे रेंजर हीरालाल अवस्थी एवं वन कर्मी राम अभिलाख सिंह एवं अन्य कर्मियों द्वारा 7 से 8 फीट लंबे अजगर को घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया जिसे वन कर्मियों द्वारा बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

 

Don`t copy text!