पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो में जमकर मारपीट
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
सिद्धौर बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट की घटना में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार व चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार असन्द्रा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामकेतार और दीपक के बीच पुरानी रंजिश के चलते कहासुनी हो गई बात बढ़ने पर मामला मारपीट तक जा पहुंचा। मारपीट की इस घटना में 2 महिलाओं समेत 5 लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष से आशा देवी गुड़िया व लायकराम को चोट आई वही दूसरे पक्ष से दीपक कुमार व श्रीपाल को चोटे आई हैं स दोनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मेडिकल के लिए सीएचसी सिद्धौर भेजा गया जहां पर आशा देवी के सिर में चोट होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर असंद्रा शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्यवाही की गई है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

