2022 में एआईएमआईएम मजबूती से लड़ेगी चुनाव: फैसल
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन जिला कार्यालय रोतन गढ़ी विधानसभा अध्यक्ष अजहरुद्दीन उर्फ शिबू इदरीसी के नेतृत्व में मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें जिला महासचिव फैसल मलिक ने कहा 2022 की तैयारी 2021 से शुरू कर दी गई है इंशा अल्लाह मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन का मिशन घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है इसलिए अगर इंसाफ चाहते हो तो मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन को मजबूत करिए आने वाले 2022 में इंशा अल्लाह मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन पूरे दमखम साथ प्रत्याशी उतारेगी आप लोग मजलिस के प्रत्याशियों को जिता कर भेजिए ताकि आपके हक की लड़ाई लड़ सकें, जिसमें हाफिज साबिर अली को बंकी नगर अध्यक्ष साकिर अली संयुक्त सचिव आमिर अली संयुक्त सचिव बनाया गया। आशीष शर्मा, आसिफ कुरेशी मनीष यादव ने सदस्यता ली और कहा कि आने वाले समय में 2022 में मजलिस बहुत मजबूती से चुनाव लड़ेगी और घर-घर तक सदस्य बनाएंगे। इस मौके पर निहाल अहमद सिद्दीकी, जाबिर अली, मुजीब उर रहमान, आदिल उस्मानी, तौकीर बाबा, नूर आलम सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

