प्रतिभाओं के लिए वरदान हैं खेल प्रतियोगिताएं: राजू भैया मारुतिनंदन क्रिकेट टीम फाइनल में
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर
हैदरगढ़ बाराबंकी। ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए गांव स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं वरदान हैं। इसकी संख्या हर जागरुक व्यक्ति को आगे बढ़ानी चाहिए। उक्त बात सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय मनोज शुक्ला की स्मृति में आयोजित शिव शक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट कमेला के सेमीफाइनल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर कही। इस दौरान खेले गए सेमीफाइनल मैच में मारुति नंदन क्रिकेट टीम हैदरगढ़ ने टिकरा बाजार क्रिकेट टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सामाजिक कार्यकर्ता राजू भैया ने कहा एक समय गांव में मनोरंजन के लिए तमाम परंपरागत खेल आयोजित किए जाते थे लेकिन आज उसका स्थान क्रिकेट के खेल ने ले लिया है। उन्होंने कहा आज गांव में तमाम खेल प्रतिभाएं भरी पड़ी है। जरूरत है उनको ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करके शिखर तक ले जाने की। शिव शक्ति क्रिकेट क्लब कमेला इसके लिए बधाई का पात्र है कि उसने कमेला में इस बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया। युवा नेता बृजेश मिश्र ने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास तो होता ही है बल्कि इससे मानसिक मजबूती भी मिलती है। इस दौरान किसान नेता संतोष सिंह एवं स्वामी जी महाराज कथा मानस मर्मज्ञ ओम प्रकाश तथा सोनू सिंह ने भी टूर्नामेंट की सराहना की। इसी कड़ी में आज मारुति नंदन ग्राउंड में खेले गए सेमीफाइनल मैच में मारुति नंदन क्रिकेट क्लब टीम ने टिकरा बाजार क्रिकेट टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश पा लिया ।खेले गए मैच के मैन आफ द मैच अमित कुमार रहे। जिन्हें मुख्य अतिथि राजू भैया ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष दीपक तिवारी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट का खास आकर्षण कमेंटेटर प्रमोद तिवारी एवं छेददन ट्रेलर की भी खूब प्रशंसा रही । दीपक तिवारी ने बताया कि 24 जनवरी को यह आयोजन प्रारंभ हुआ एवं इसका फाइनल मैच आगामी 2 फरवरी को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में अब तक कई जनपदों की एक दर्जन से ज्यादा टीमें भाग ले चुकी हैं ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से विपिन तिवारी, अनुराग शुक्ला, अनुपम मिश्रा ,रामजी शुक्ला, अनुज यादव, शिवम, रविशंकर शुक्ला, राजवीर, चंदन मिश्रा, राजेंद्र कुमार, प्रदीप द्विवेदी, वीरू शुक्ला, उमेश तिवारी, आलोक, अकबाल सिंह, रवि जायसवाल, जितेंद्र कुमार, बोध नाथ तिवारी सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

