सतीश बने खंड शिक्षा अधिकारी तो प्रियंका बनी क्षेत्रीय वन अधिकारी लोक सेवा आयोग और पीसीएस परीक्षाओं में मारी बाजी
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

त्रिलोकपुर बाराबंकी। इलाके के दो प्रतिभाशाली बच्चो में सतीश कुमार वर्मा ने लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित खंड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा तो वही प्रियंका यादव ने पीसीएस (क्षेत्रीय वन अधिकारी) की परीक्षाएं पास करके अपने माता पिता के साथ इलाके का नाम रौशन किया साथ ही अध्यनरत छात्रों के लिए मिसाल बन गए। थाना जहँगीरबाद इलाके के ग्राम बेरिया निवासी किसान रामकुमार के होनहार बेटे सतीश कुमार वर्मा सीतापुर के ब्लाक रामपुर मथुरा जे जा कंजिया विद्यालय में बतौर शिक्षक कार्यरत रहकर खंड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा की तैयारी की शनिवार देर शाम आये रिजल्ट में सतीश ने बाजी मार ली। शिक्षक से खंड शिक्षा अधिकारी बने सतीश को बधाई देने वालो का तांता लगा है। सतीश वर्मा ने बताया कि उनका चयन खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर होने से वह बका परिवार बहुत खुश है। इसी तरह मसौली थाने के ग्राम दहेजिया निवासी रामनरेश यादव की बेटी प्रियंका ने पीसीएस में क्षेत्रीय वन अधिकारी की परीक्षा पास करके परिजनों को गौरवान्वित किया। साथ ही ये भी साबित किया कि बेटियों को कम करके न आंके। यहां पूर्व मंत्री रविंग सिंह गोप विधायक शरद अवस्थी विधायक रामनरेश रावत के साथ कई नेताओं ने प्रियंका से मिलकर सबासी दी।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

