हैदरगढ़ बाराबंकी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला का रविवार को हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हैदरगढ़ विधानसभा की सीमा में प्रवेश करते ही छंदरोली मोड़ पर विधायक श्री रावत ने बुके देकर नवनिर्वाचित एमएलसी का स्वागत किया उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाया एवं पुष्प वर्षा किया इसी क्रम में क्षेत्र के मकनपुर मोड भिलवल टोल प्लाजा हैदरगढ़ मुख्य चैराहे पर विधायक दरियाबाद सतीश चंद शर्मा ने श्री शुक्ला का माला पहनाकर स्वागत किया।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

