एसोसिएशन ने बेसिक शिक्षाधिकारी को सौपा ज्ञापन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने जिले में जिले की वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नई पेंशन योजना से आच्छादित शिक्षकों की एनपीएस पासबुक अद्यतन नहीं बनाये जाने व एनपीएस योजना के अंतर्गत शासन द्वारा भुगतान किए जाने वाले अंश को लगभग 9 माह से शिक्षकों के खाते में जमा किये जाने की मांग के साथ विकासखंड सिद्धौर के लगभग आधा दर्जन शिक्षकों के चयन वेतनमान जो कि कार्यालय पर लंबित हैं। उनके चयन वेतनमान जनवरी माह के वेतन में तत्काल लगाये जाने की मांग के साथ विगत वर्षों के महंगाई भत्ते व बोनस की के भुगतान अद्यतन शिक्षकों को प्राप्त कराते हुए। वर्तमान बोनस का भुगतान भी तत्काल कराया जाए। वर्तमान सत्र में मार्च में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों का जीपीएफ विवरण अभी से  तैयार कराया जाए जाने की भी बात कही गयी, जिससे 31 मार्च को भुगतान हो सके। ज्ञापन देने में संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार के साथ धर्मेन्द्र वर्मा, पूर्णेश प्रताप सिंह, सत्येंद्र भास्कर, देवेन्द्र निरंजन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!