व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही: संतोष गुप्ता व्यापारी नेता ने किया जनसम्पर्क
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ना मेरा पहला कार्य है। उनके हित के लिये मुझे कोई भी काम करना हो तो मैं पीछे नही हटूंगा। उक्त बात अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल फतेहपुर में महामंत्री पद पर चुनाव लड़ने के लिये मैदान में कूदे युवा समाजसेवी संतोष कुमार गुप्ता ने अपने जनसम्पर्क के दौरान कही। श्री गुप्ता ने कहा कि हमेशा से व्यापारियों का उत्पीड़न होता आ रहा है। कभी विभागीय अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न करते हैं तो कभी पुलिस व्यापारियों का उत्पीड़न करने में पीछे नही रहती। लेकिन अब व्यापारियों के साथ ऐसा नही होगा। स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से मैं चुनावी मैदान में उतरा हूं उन्होने कहा कि यदि किसी व्यापारी के ऊपर दैवीय आपदा से उसकी मौत होती है तो उनके परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। अगर जांच के नाम पर कोई अधिकारी व्यापारियों के दुकानों पर छापेमारी करता है तो जब तक व्यापार मण्डल का कोई पदाधिकारी उनके साथ नही होगा तब तक नगर में छापेमारी का कार्य अधिकारी नही कर पायेंगे। उन्होने यह भी कहा कि नगर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है अब अगर नगर में अतिक्रमण हटाया जायेगा तो व्यापार मण्डल के किसी भी पदाधिकारी को साथ में लेकर ही अतिक्रमण हटाओ कार्य होगा। श्री गुप्ता यह भी कहा कि कस्बो के अन्दर स्थानीय पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर व्यापारियों को परेशान करती है मेरा प्रयास रहेगा कि अगर नगर के व्यापारियों ने मुझे महामंत्री पद पर चुनाव जितवाया तो नगर के अन्दर वाहन चेकिंग का कार्य नही होने दूंगा। श्री गुप्ता ने अपने साथियों के साथ नगर में भ्रमण किया और व्यापारियों से जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान उनके साथ में मुख्य रुप से राजन दीक्षित, अनुज दीक्षित, ज्ञानेन्द्र कुमार, राजेश श्रीवास्तव, आशीष कुमार, ओमनाथ गुप्ता, जितेन्द्र सिंह व राम मनोरथ वर्मा आदि व्यापारी मौजूद थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

