इरम इण्टर कालेज में प्रतियोगिता का आयोजन विजेताओ को किया गया पुरस्कृत
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456
मसौली, बाराबंकी। इरम एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित इरम एजुकेशनल कैंपस जहांगीराबाद बाराबंकी 51वां फाउंडर्स डे जोकि 1 से 4 फरवरी तक मना रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। फाउंडर्स डे सेलिब्रेशन के पहले दिन इरम कॉन्वेंट कॉलेज के विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जिसमें स्लोगन राइटिंग मेहंदी प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इरम विद्यालय जहांगीराबाद में निबंध प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इरम कॉन्वेंट कॉलेज की निबंध प्रतियोगिता में जोहरा खान प्रथम सोनाली शर्मा द्वितीय अनन्या यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया वही मेहंदी प्रतियोगिता में सृष्टि पटेल प्रथम, रुकैया बानो द्वितीय ,निधि वर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा स्लोगन राइटिंग में शीतल वर्मा प्रथम, निखिल शर्मा द्वितीय ,रोली यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं के आयोजक मंडल में कुलदीप कुमार, अदीबा, नगमा, सुबुही आदि अध्यापकों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष निर्णय लिया। इरम विद्यालय के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं मैं प्रतिभाग किया जिसमें निबंध प्रतियोगिता में अंजली वर्मा प्रथम, रितु देवी द्वितीय ,साधना यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा मेहंदी प्रतियोगिता में रिदा जेनब प्रथम, लक्ष्मी वर्मा द्वितीय तथा कुमारी गरिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ मोहम्मद नोमान की देखरेख में यह प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ एजाज अहमद, डॉ संदीप कुमार मिश्रा तथा डॉ अजीत कुमार सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष निर्णय देने का सराहनीय कार्य किया।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

