गांधी भवन में आयोजित हुई शोकसभा, दी श्रद्धांजलि
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। मशहूर समाजी शख्सियत स्व अली मुबारक उस्मानी की पत्नी मदनी बेगम, वरिष्ठ पत्रकार अकील अहमद एवं परवेज अहमद की माता जमीला खातून तथा देवा मेला कमेटी के जिलेदार शमीम अहमद की माता रजिया खातून के निधन पर गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को देवा रोड स्थित गांधी भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि चैधरी अली मुबारक उस्मानी का सामाजिक सारोकार और धार्मिक गतिशीलता दोनों में ही कोई सानी नही था। उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर स्व. मदनी बेगम ने समाज को प्रेम, बंधुत्व व सौहार्द से बांधने का काम किया। उनका निधन खैराबाद में हुआ। श्री शर्मा ने बताया कि स्व. रजिया खातून नगर पंचायत देवा के पूर्व अध्यक्ष स्व सलीम अहमद वारसी की पत्नी थी। स्व. रजिया खातून अपने पीछे भरा-पूरा छोड़ गई। वह एक मृद भाषी व भद्र महिला थी। उनमें स्वावलम्बन की भावना कूट-कूटकर भरी थी। वरिष्ठ पत्रकार अकील अहमद की माता जमीला खातून बहुत ही संस्कारी महिला थी। वह पूरे परिवार को साथ रखती थी। उनके संस्कार और प्रेरणा से ही उनके दोनों पुत्रों का सामाजिक दायरा बढ़ा। जिस कारण उनका लोगों से आत्मीय रिश्ता बनता चला गया। अकील अहमद और परवेज अहमद में स्व जमीला खातून की छवि झलकती है। जिनके निधन पर गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट परिवार शोकाकुल है। इस अवसर पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद दिवंगत की आत्म शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजसेवी सितवत अली उर्फ शम्मू मियां, विनय कुमार सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद, सत्यवान वर्मा, मृत्युंजय शर्मा, आसिफ हुसैन, संतोष शुक्ला, नीरज दूबे, पी.के सिंह, रवि प्रताप सिंह, मनीष सिंह, अभिषेक तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
शोकसभा का आयोजन
बाराबंकी। एक हिन्दी दैनिक अखबार के पत्रकार प्रमोद यादव के बाबा राम लयाल यादव 100 वर्षीय का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है। सूचना मिलने से क्षेत्रीय पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार सन्तोष शुक्ला की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में विजय शंकर मिश्र, सैय्यद मो. रजी जैदी, अभिषेक सिंह, राम तीरथ गुप्ता, सैय्यद मो. वसी जैदी व विक्रमादित्य सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

