प्रदेश का विकास रूक सा गया है: गौरव इण्टरलाकिंग रोड का सपा विधायक ने किया उद्घाटन

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782

बाराबंकी। भाजपा झूठ नफरत और अफवाहों की राजनीति करती है भाजपा सरकार में किसान- नौजवान मारा-मारा फिर रहा है अपनी जायज माॅग उठाने पर भी उन पर आॅसू गैस और लाठियाॅ चलती है। उक्त विचार सोमवार को विकास खण्ड सिद्धौर के अन्तर्गत ग्राम सिसवई में अपनी पूर्वांचल विकास निधि द्वारा निर्मित इण्टरलाकिंग रोड का उद्घाटन करने के पश्चात विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये। श्री रावत ने आगे कहा की सपा की पूर्व की सरकार विकास को आगे रखकर अपना कार्य करती थी परन्तु जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है पूरे प्रदेश का विकास आचानक रूक सा गया है। सपा के द्वारा किए गए कार्यो को अपना बताकर उनका उद्घाटन करने में अपने 4 वर्षो के कार्यकाल को बिता दिया है पर जनता अब इस बात को बखूबी जान चुकी है। और इन झूठे लोगों के बहकावे में आने वाली नहीं है आगामी चुनाव में इन लोगों से जनता अपना हिसाब बराबर करेगी और प्रदेश से इनको बाहर करेगी। इस अवसर पर मो. उवैद शानू, रिजवान संजय, अखिलेश यादव, जितेन्द्र वर्मा, पिन्टू वर्मा, आकाश यादव, देवकी नन्दन आदि मौजूद रहे।

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782

 

 

 

Don`t copy text!