प्रधानमंत्री आवास देने के नाम पर अधिकारी कर रहे हैं पैसों की मांग मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद क्या होगी कार्यवाही

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। आज के युग में हर कोई प्रधानमंत्री आवास लेने का प्रयास करता है लेकिन जो वास्तव में प्रधानमंत्री आवास योजना के असली हकदार हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास नहीं मिलता है क्योंकि प्रधानमंत्री आवास देने के बदले में जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी रुपयों की मांग करते हैं जो पूरी करने में गरीब बेसहारा मजबूर होते हुए नजर आते हैं ,ऐसा ही मामला एक बार फिर बाराबंकी के त्रिलोकपुर ग्राम पंचायत में देखने को मिला है जहां पर दर्जनों ग्रामीणों ने प्रधान मदन सोनी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाली आवास के लिए 20000 रुपये की मांग कर रहे हैं फिलहाल आपको बता दें कि यह प्रधान ग्राम पंचायत में दहशत बनाने के साथ-साथ लोगों के ऊपर मुकदमा लगवाने में भी पीछे नहीं रहता है जिसके चलते ग्रामीण भी परेशान रहते हैं ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान 15 से 20 हजार रुपए आवास देने के नाम पर मांग कर रहे हैं जो नहीं देता है उसका आवास काट कर दूसरे को दे दिया जाता है, शिकायतकर्ता ने कहा इस संबंध में कई उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया लेकिन अधिकारी जांच के नाम पर खानापूर्ति करते हुए नजर आते हैं ऐसे में यह देखना बड़ी बात है कि इस ग्राम प्रधान के ऊपर क्या कार्यवाही होती है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!