चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सिद्धौर बाराबंकी। विकासखंड सिद्धौर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्री प्राइमरी कक्षाओं के गुणवत्तापूर्ण ईसीसीई संचालन हेतु आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समन्वयक प्रशिक्षण विनीता मिश्रा एवं खंड शिक्षा अधिकारी आरके सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैसरगंज में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रशिक्षण ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्री प्राइमरी कक्षाओं के गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। भविष्य में इसके सुखद परिणाम हम सभी के सामने होंगे। जिस प्रकार कॉन्वेंट स्कूल में प्ले ग्रुप की कक्षाएं नौनिहालों के लिए संचालित की जाती है उसी तर्ज पर सरकारी व्यवस्था में भी प्लेग्रुप संबंधित कक्षाएं आंगनबाड़ी के द्वारा चलाई जाएंगी। इस मौके पर सुपरवाइजर पद्मावती, रामावती, सहित प्रशिक्षण के पहले दिन ब्लॉक क्षेत्र की कुल 53 आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहीं।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

