कमरिया बाग कब्रिस्तान में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर अध्यक्ष मोहम्मद नईम के आँखों से निकले आंसू ,हो रहे निर्माण को पुलिस प्रशासन ने रोका
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी कमरिया बाग कब्रिस्तान कदीम लगभग 200 साल पुराना यह कब्रिस्तान कायम चला आ रहा है, ये कब्रिस्तान आबादी में आ जाने के कारण भू- माफियाओं की गहरी नजर जब पड़ने लगी तो हम लोगों ने एक कमेटी का गठन किया और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में रजिस्टर्ड कराया जिसका मैं मो नईम अध्यक्ष हूं।
कमेटी अध्यक्ष मो नईम ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कब्रिस्तान की गाटा संख्या 2745 जिस पर कब्रिस्तान कायम है, जिसका रकबा लगभग 3 बीघा 2 बिस्वा है, यह 1331 फसली में इम्तियाज जमीदार के नाम दर्ज अभिलेख है, जमीदार ने इसहाक व एक और व्यक्ति के नाम पट्टा किया परंतु पट्टे धारको को जमीन बेचने का दायित्व नहीं था । कुछ दिन पहले कमेटी को पता चला कि इस जमीन का बेचीनामा सुनीता चौरसिया w/o सुनील चौरसिया निवासी अभय नगर थाना कोतवाली बाराबंकी के हाथ इकबाल पुत्र जब्बार घोसी ने बेच दी, जबकि जहां पर कब्रे कायम होती है सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग है कि उसे कब्रिस्तान माना जाए, परंतु सुनीता w/o सुनील चौरसिया ने अपने सहयोगियों के साथ खुदाई करने लगे लगभग 7 फीट का गड्ढा खोद दिया, जिसमें मुर्दों के अवशेष निकले। कमेटी ने इस बात का विरोध करते हुए उप जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिस पर दिनांक 3 दिसंबर 2020 को निर्माण कार्य रोके जाने व बिना नक्शा पास कराए जाने पर रोक लगा दी।
फिर पुनः दिनांक 1 फरवरी 2021 को अवैध निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जिस पर कमेटी के लोगों ने थाना कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया और काम रुकवाने का आदेश करने की गुहार लगाई परंतु कार्य नहीं रुका । आर बी ओ एक्ट में प्रार्थना पत्र देकर बिना नक्शा पास किए हुए निर्माण कार्य कैसे हो रहा है, प्रभारी निरीक्षक महोदय ने एक कॉपी दी, जिसमें उपजिला अधिकारी महोदय, नायब तहसीलदार व लेखपाल के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र में कहीं पर भी निर्माण कार्य करने का कोई आदेश नहीं दिया गया बल्कि फर्जी तरीके से रिपोर्ट लगाकर वह कब्रिस्तान की जमीन नहीं है बताकर रिपोर्ट अल्पसंख्यक अधिकारी को प्रेषित की जबकि कमेटी खुद जिम्मेदार थी और इस बात की लड़ाई खुद लड़ रही है । इसकी सूचना कमेटी को नहीं दी गई ना ही कमेटी के सामने कब्रिस्तान की पैमाइश हुई।
कमेटी की काल पर आज कमरिया बाग कब्रिस्तान में बैठक बुलाई गई और सभी बातों से कमेटी को अवगत कराया गया। प्रशासन की मिलीभगत से कब्रिस्तान पर अवैध निर्माण पर लोगों को अवगत कराया ।कमेटी के सदस्यों ने बैठक में निर्णय लिया कि अगर अवैध निर्माण नहीं रोका गया तो कमेटी धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।इस मौके पर मुख्य रुप से बैठक में मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष ताज बाबा राईन, आसिफ सभासद, सादिक हुसैन महामंत्री, तैय्यब बब्बू सभासद, मुजीब उद्दीन अंसारी सभासद, आलिम जावा उपाध्यक्ष, सरताज आलम मंत्री, सिराजुद्दीन, मोहम्मद आरिफ, इशरत अली अंसारी, हामिद अली आदि कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

