शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नही: डा. आदर्श सिंह डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील हैदरगढ़ में जिलाधिकारी डाॅ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता मंे आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निर्धारित समय अवधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाये कि आगामी तहसील दिवस से पूर्व सभी शिकायतों का निस्तारण मानक के अनुसार कर लिया जाए। कोई भी शिकायत लंबित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी प्राप्त शिकायतों के निस्तारण करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में हो रही लापरवाही को क्षम्य नहीं किया जायेगा। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी आदेश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के दौरान कुल 145 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिसमें से राजस्व विभाग से सम्बन्धित 38 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से सम्बन्धित 36 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 31 प्रार्थना पत्र, अन्य विभागों से सम्बन्धित 33 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। मौके पर 07 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ जितेन्द्र कटियार, तहसीलदार हैदरगढ़ विश्वामित्र सिंह, जिला विकास अधिकारी के.के. सिंह, परियोजना निदेशक, जिला पंचायतराज अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, अपर जिला सूचनाधिकारी सहित सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

रामनगर में आयी 52 शिकायतें मामले

रामनगर, बाराबंकी। उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 52 मामले आए जिनमें राजस्व के 26 पुलिस 01 विकास 16 पूर्ति निरीक्षक 04 यम0 यम0 आई0 01 एलडीएम 01 सीओ चकबंदी01 नगर पंचायत रामनगर 01जिसमें 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। मंगलवार को सुबह 10 बजे महादेवा ऑडिटोरियम में आयोजित तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी के सामने जो भी मामलों का निस्तारण हुआ और जो मामले शेष बचे हुए हैं उस पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए।फरियादी एक ही मामले को लेकर बार बार न आये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी राजीव कुमार शुक्ला तहसीलदार रामदेव निषाद क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार दुबे कोतवाल रामचंद्र सरोज रामनगर व मसौली के खंड विकास अधिकारी रामनगर सूरतगंज के उपखंड अधिकारी सीएससी प्रभारी रामनगर बाल विकास परियोजना अधिकारी रामनगर सूरतगंज अभियंता व सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण एडीओ पंचायत रामनगर अनुपस्थित रहे। कोविड-19 सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ समाधान तहसील दिवस मनाया गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!