पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर लुटेरे लाखों कीमती जेवरात, मोटर साइकिलें बरामद

बाराबंकी। थाना टिकैतनगर पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लाखों कीमती सोने-चांदी के जेवरात समेत घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिलें बरामद की। प्रेस प्रतिनिधियों से रूबरू पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना टिकैतनगर क्षेत्र के धंधवारा निवासी सुरेश चन्द्र जैन पुत्र स्व0 पुद्दन निवासी धंधवारा ने पुलिस को सूचना दी कि 24 जनवरी 2021 को करीब 05.40 बजे सायं सर्राफा और कपड़े की दुकान बन्द करके घर जा रहा था, तो दो अज्ञात मोटर साइकिल सवार बैग को लूट कर फरार हो गये। जिसमें सोने-चांदी के जेवरात व नकदी रखा था। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लिया गया तथा घटना के सफल अनावरण करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट पकंज सिंह के पर्यवेक्षण में दो टीमों स्वाट, सर्विलांस टीम व थाना टिकैतनगर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटना से सम्बन्धित विभिन्न पहलूओं पर जांच की जा रही थी। तीन फरवरी को दो शातिर लुटेरों रीशू वर्मा पुत्र राम प्रताप वर्मा निवासी ग्राम सेवढ़ा थाना टिकैतनगर व उत्कर्ष कुमार वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा निवासी सराई गोदौली थाना गोसाईगंज लखनऊ, हाल पता रेलवे कालोनी मल्हौर थाना विभूति खण्ड जनपद लखनऊ को टिकैतनगर -बदोसराय जाने वाले रोड पर भारत पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही पर सोने-चांदी के जेवरात कीमती करीब छरू लाख तथा लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिलें बरामद हुई। अभियुक्त रीशू वर्मा ने पूछताछ पर बताया कि मैं पद्मावती ज्वैलर्स टिकैतनगर के मालिक शैलेन्द्र जैन के यहां करीब सात वर्षो से कपड़े व ज्वैलरी का कारोबार देखता था। मैं एक लड़की से प्यार करता हूँ उसी से शादी करना चाहता था इसलिए मैने शैलेन्द्र जैन से अपनी शादी के लिए करीब छः माह पूर्व गहने तथा कुछ रूपया नगद व शेष उधार देने के लिए कहा था, परन्तु उन्होने साफ इंकार कर दिया। तब मैंने अपने बुआ के लड़के के साथ मिलकर किसी व्यवसायी को लूटने का प्लान बनाया। 21 दिसम्बर 2020 को अपने बुआ के लड़के उत्कर्ष वर्मा के साथ भगीरथ पुरवा थाना रामनगर बारात गया था तो एक स्पेलेन्डर गाड़ी चुरा लिया और घर लाकर नम्बर प्लेट बदल दिया। चुंकि उत्कर्ष मोटर साइकिल चलाने माहिर है बहुत तेज व सुरक्षित चलाता है इसलिए मैने उसको इस प्लान में शामिल किया। इसी बीच उत्कर्ष को बुलाया और मैने बताया कि एक व्यापारी अकेले ही रोज घर से दुकान व दुकान से घर सोना चांदी ले आता है। जिससे आसानी से उसके जेवरात भरे बैग को लूटकर सुरक्षित भागा जा सकता है। तब 24 जनवरी 2021 को उत्कर्ष को बुलाकर कोठरी गौरिया पीपा पुल के पास हम दोनों ने शराब पिया और लूट की योजना बनाई। हम दोनों ने उत्कर्ष की डिस्कवर मोटर साइकिल में पीछे का नम्बर प्लेट पलट कर लगा दिया तथा आगे का नम्बर प्लेट खोलकर सीट के नीचे डाल दिया। हम लोग करीब 4.30 बजे शाम बारिनबाग होते हुए इण्डियन आयल पेट्रोल पम्प जो बारिनबाग टिकैतनगर में है, दोनो गाडियों मे पेट्रोल भरवाये, उसके बाद हम दोनों ने कस्बा मे घूमकर प्लान के मुताबिक रास्ते को देखा और उसके बाद बाईपास पर जाकर अपनी मोटर साइकिल खड़ी कर दिया। पहचान में नहीं आये इसलिए मैने अपने जैकेट को उतार कर दूसरी तरफ से पहन लिया और हम दोनों हेलमेट लगा लिया था। उसी दिन समय करीब पौने पांच बजे शाम जब सुरेश चन्द जैन की दूकान बन्द होने का समय हुआ तो हम दोनों सब्जी मण्डी टिकैतनगर के पास जहां से इनकी दूकान दिखायी पड़ती है वहीं पर खड़े हो गये। सुरेश चन्द जैन काफी बुजुर्ग और कमजोर है इसलिए इससे बैग छीनना आसान था। सुरेश चन्द जैन का लड़का दुकान का शटर बन्द करने लगा और सुरेश बैग लेकर अपने घर की तरफ पैदल ही आगे चलकर चाट के ठेले पर खड़ा हो गया तब हम दोनो मोटर साइकिल से उनको क्रास कर उनके घर के पास जाने वाले गली के नुक्कड़ पर रूककर इन्तजार करने लगे जैसे ही सुरेश चन्द जैन नुक्कड़ के पास अपने घर की तरफ आगे बढ़े तभी मैं मोटर साइकिल से उतरकर पीछे से झटका देकर बैग हाथ से छीनकर उत्कर्ष गाड़ी चला रहा था हम लोग मोटर साइकिल से तेज गलियों से होते हुए आगे बाईपास पर जाकर मै अपनी दूसरी मोटर साइकिल उठाया फिर हम दोनो नहर पुलिया पर जाकर सारे ज्वैलरी के डिब्बे को बैग से निकालकर उत्कर्ष के पीठ्ठू बैग में रखकर लुटे हुए बैग व उसमे रखी गयी डायरी को जलाकर नहर मे डाल दिया और जेवरात को बैग सहित अपने घर में रखकर छिपा दिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।

सम्मानित हुई पुलिस
लूट की घटना के सफल अनावरण कर शत प्रतिशत बरामदगी के परिणाम स्वरूप व्यापारियों द्वारा बाराबंकी पुलिस को सम्मानित किया गया।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

 

Don`t copy text!