राम बाबू के प्रयास से महादेवा में बनेगा मिनी स्टेडियम किसान नेता ने किया स्व. मनीष अवस्थी क्रिकेट टूर्नामेंट उद्घाटन
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। भाजपा के तेजतर्रार किसान नेता राम बाबू द्विवेदी लगातार गरीबो के हितों में कार्य करते आ रहे है। इसी क्रम मंे बुधवार को महादेवा रामनगर में स्व. मनीष अवस्थी क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काट उद्घाटन किया। कमेटी के द्वारा बताया गया कि 20 टीमों का मैच होना निश्चित हुआ है। जोकि एक सप्ताह तक चलेगा इसका समापन भी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी के द्वारा किया जायेगा। विजेता टीम को 21000 हजार व उप विजेता टीम को 11000 का इनाम दिया जाना सुनिश्चित हुआ है। बुधवार को लोधौरा और रामनगर की टीम का टॉस कराकर पहले लोधौरा को बैटिंग व रामनगर टीम को फील्डिंग की शुरुवात कराया। श्री द्विवेदी ने युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही रामनगर विधान सभा मे बनेगा मिनी स्टेडियम भाजपा युवाओं के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर दुष्यन्त चैरसिया, तीव्र गुप्ता, रवि सिंह, देवेश शुक्ल, फैयाज, अंकित तिवारी, गोविंद अवस्थी, अमित, चुन्नू मिश्र, शेखर आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

